
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक आईआईटी मुंबई में पढ़ने वाले एक छात्र से साइबर ठगी किये जाने के साथ- साथ उसके फोटो को एडिट कर ब्लेकमेल किये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर छात्र ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

बताया जाता है कि पहले उसने एपल स्टोर से थर्ड पार्टी ऐप द्वारा तीन हजार रूपये लोन लिया था। उससे लोन का रूपया डबल में चुकता कर दिया। लेकिन, उससे और रूपये की मांग की जाने लगी।

बताया कि लोन लेने के समय उसने आधार, पैन और फोटो को भी ऑनलाइन अपलोड किया था। उपरांत उसके फोटो को एडिट कर उसके कांटेक्ट को एक्सेस कर लिया। फिर उसके परिजन, दोस्त सहित अन्य को ब्लेक मेल करने की नियत से फोटो वायरल कर दिया गया।
साइबर थाना पुलिस शिकायत लेकर पड़ताल में जुट गयी है।



