
Deoghar: समोसा खाने का शौक रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब आप संख्या के हिसाब से ही नहीं बल्कि वजन से भी समोसा खरीद सकते हैं।

किलो के हिसाब से समोसा बेचने की शुरुआत देवघर में बीकानेर स्वीट्स में हुई है।

बीकानेर स्वीट्स में बीकानेर देवघर एक्सप्रेस समोसा के बिक्री की शुरुआत हो चुकी है। एक किलो समोसा की कीमत 160 रुपए निर्धारित किया गया है। यानी आप 60 से 70 पीस समोसा आप एक बार में 160 रुपए देकर खरीद सकते हैं।
इस तरह एक समोसा का दाम करीब 2.50 रुपए पड़ रहा है।
इतना ही नहीं समोसा के साथ नींबू मसाला और मसालेदार ग्रीन चिली भी उपलब्ध है।
तो अगर आपको भी करनी है समोसा पार्टी तो झट से ऑर्डर करें बीकानेर देवघर एक्सप्रेस समोसा।


