
Jharkhand Election Results 2024 : झारखंड में मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर है। सभी 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा चाक-चौबंद है।

झारखंड में एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन के मुकाबले में कौन किसे मात देगा, यह आज साफ हो जाएगा।

देवघर विधानसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान आगे चल रहे हैं। मधुपुर विधानसभा में भी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हफ़ीजुल हसन आगे चल रहे हैं। सारठ में जेएमएम के उदय शंकर सिंह आगे चल रहे हैं।



देवघर कॉलेज स्थित बनाए गए स्ट्रांग रूम में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से जिले के तीनों 15-देवघर, 14-सारठ, 13-मधुपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना चल रही हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीसी विशाल सागर खुद निगरानी कर रहे हैं।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि 15-देवघर में 21, 13-मधुपुर में 18 एवं 14-सारठ में 21 टेबुल पर वोटों की गिनती होगी। इसके अलावे पोस्टल बैलेट हेतु 15-देवघर में 07, 13-मधुपुर में 06 एवं 14-सारठ में 05 टेबुल पर वोटों की गिनती की जायेगी।


