
Deoghar: जिले के कुंडा पुलिस ने टोटो शोरूम में हुए चोरी के मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गए आरोपियों में सूरज कुमार भारती, अनुराग कुमार और चंदन कुमार के नाम शामिल है। तीनों कुंडा थाना क्षेत्र के बलिया चौकी के रहने वाले हैं। तीनों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए टोटो के तीन बैटरी, चार्जर एक, प्रिंटर एक और तीन मोबाइल बरामद किया है।

बताते चलें कि सारवां थाना क्षेत्र के जियाखाड़ा निवासी चन्दन कुमार वर्मा के कुंडा थाना इलाके के बलियाचौकी स्थित टोटो शोरूम से चोरों ने 20 तारीख की थी रात को लगभग 3. 50 लख रुपए के सामान की चोरी कर ली थी।
मामले के उद्वेदन को लेकर एसपी अंबर लकड़ा के निर्देश पर सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम मैं अंचल पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार, कुंडा थाना प्रभारी विकास पासवान, पुअनि सौरभ कुमार, अनिल कुमार सहित जवानों को शामिल किया गया था। टीम द्वारा छापामारी कर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


