Deoghar: देवघर एसपी सुभाषचन्द्र जाट के निर्देश पर दो दारोगा और चार जामादार को पुलिस केन्द्र से विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त किया गया है।
जिसमें पुअनि चन्दन कुमार पांडेय को पुलिसकेन्द्र से देवीपुर थाना, पुअनि जिशान अख्तर पुलिसकेन्द्र से जसीडीह थाना, सअनि विपिन कुमार मिश्रा को महिला थाना, सअनि उमेश कुमार दूबे को महिला थाना, सअनि रविन्द्र कुमार -1 को कुंडा थाना और सअनि विरेन्द्र राम को सारवां में प्रतिनियुक्त किया गया है।