
Deoghar: बाबा मंदिर इलाके से नगर पुलिस ने पीड़ित परिजनों के सहयोग से सोना चोरी करने आरोप में तीन महिला को हिरासत में लिया है। नगर पुलिस तीनों से पुछताछ करने में जुटी है। तीनों के पास से चोरी के कुछ जेवरात भी बरामद होने की बात बतायी जाती है।

बिहार के औंरगाबाद जिला के सलैया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी रविकांत समदर्शी ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। कहा है कि वह अपने परिवार के साथ बच्चों का मुंडन संस्कार कराने देवघर आया था। मंदिर से जब सभी लोग बाहर निकल रहे थे। उसी क्रम में सुता पट्टी के पास दो बर्षीय बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी कर लिया गया। कहा है कि उसी क्रम में जानकारी मिलने पर लॉकेट चोरी करने वाली महिला का पीछा किया। तीन महिला को एक सोनार दुकान में सोना बेचते पकड़ लिया। उसी दौरान दुकानदार दुकान खुला छोड़कर लॉकेट सहित कई समान लेकर फरार हो गय। इसकी जानकारी नगर पुलिस को दिया।

सूचना मिलते ही नगर पुलिस वहां पहुंची और तीनो महिला को हिरासत में ले लिया। दो महिला दुमका जिला के सरैयाहाट की रहने वाली है जबकि एक रिखिया थाना की रहने वाली है। पुलिस ने तीनों के पास से चोरी किये गये अन्य सामान को बरामद किया है।



