
रांची: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव (Low pressure in Bay of Bengal) का क्षेत्र बने रहने के कारण झारखंड में बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह से ही झारखण्ड के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश हो रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार चार अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग (weather department) के अनुसार झारखंड में चार अगस्त तक कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बने रहने के कारण इसका व्यापक असर बांग्लादेश, बंगाल, झारखंड और बिहार में पड़ा है। इससे आकाश में बादल (clouds in the sky) छाये रहेंगे और अगले तीन-चार दिनों तक हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश (light to moderate rain) होने की संभावना है। हालांकि, तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। खासकर खेत में काम कर रहे किसान भाइयों से अपील की गयी है कि मौसम खराब रहने पर पेड़ के नीचे नहीं रहे। सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं।


