
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख से ऊपर की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई। घटना को लेकर गृहणी खुशबू कुमारी ने बताया कि वे लोग पिछले पांच वर्ष से आनन्द नगर में घर बनाकर रह रही हैं।

बताया कि एक कार्यक्रम में भाग लेने परिवार के सभी सदस्य पैतृक गावं बिहार के मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सुफौल जमुआ गये थे। जब वापस देवघर स्थित घर लौटे तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे में गया तो देखा कि आलमारी का लॉक टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

चोरी हुए सामानों में चांदी के जेवर सिक्का, सोने का चेन, कान की बाली, अंगूठी एवं 12 हजार नकद शामिल हैं। जानकारी मिलते ही रिखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया।


