
Godda: जिले के महागामा थाना क्षेत्र स्थित हरिनचारा में रविवार अहले सुबह आग लग गयी। आग लगने से नौ घर जलकर राख हो गये। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी आग के नजदीक नहीं जा पा रहा था।

सुबह का वक्त था और लोग बहुत कम थे। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक आग विकराल रूप ले लेता। इस वजह से महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह बिना देर किये अकेले ही आग बुझाने में जुट गये, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।

हालांकि आग कैसे लगी ये अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है।



