
Chatra: जिले के हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर (जोरी) थाना क्षेत्र के पैनी पंचायत अंतर्गत धोबे गांव के बड़का आहर में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई है। मृतको में विशाखा कुमारी (10), कीर्ति कुमारी (8) एवं अंशु कुमारी (10) हैं। सभी बच्चियां राजकीय मध्य विद्यालय धोबे की छात्रा थी।

जानकारी के अनुसार, छुट्टी रहने के कारण सभी बच्चियां आज जंगल में लकड़ी चुनने गई थीं। इसी दौरान नहाने के क्रम में डूब गई। आसपास कोई व्यक्ति नहीं रहने के कारण तीनों बच्चियों की मौत आहार में ही हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही काफी ग्रामीण आहर के किनारे पहुंचे। पानी अधिक रहने के कारण इन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी को पुलिस प्रशासन के सहयोग से आहर से बाहर निकला गया। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है। इस घटना से पूरे गांव में मातम है।


