Deoghar: देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल के निर्देशानुसार दीपावली एवं छठ को देखते हुए पथ प्रकाश की तैयारी को जल्द दुरुस्त करने का दिया गया है।

जानकारी देते हुए सहायक विद्युत प्रभारी कुणाल खवाड़े द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त नोडल हेड आदेशानुसार एवं विद्युत प्रभारी के दिशा निर्देश पर स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के लिए टीम को जगह-जगह लगा दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में लगभग कार्य कंप्लीट हो गए हैं। सभी जगह के मास्ट लाइट को दुरुस्त कर लिया गया है। शुक्रवार को रोहिणी मोड़ मास्ट लाइट का शिकायत प्राप्त हुआ है जिसको कल ठीक कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हल्की बारिश के कारण लाइट बंद का शिकायत की संख्या बढ़ गई है। जिसको बहुत जल्द दुरुस्त कर शिकायतों को क्लोज कर दिया जाएगा। कंट्रोल रूम में अब से 2 टीम रख दिया गया है। जिस पर शिकायत होते ही समाधान किया जा रहा है। दीपावली पर्व के पहले ही देवघर नगर निगम के 36 वार्ड के सभी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
इस वर्ष दीपावली में दूधिया रोशनी से जगमग रहेगा पूरा बाबा धाम
लगभग 11000 एलईडी स्ट्रीट लाइट, 14 हाई मास्क लाइट, 25 मीडील मास्ट लाइट एवं 26 मीडियम मास्ट लाइट दीपावली में दूधिया रोशनी से बाबाधाम जगमग रहेगा। छठ घाटों की भी तैयारी में टीम को लगाया गया है। शुक्रवार को मंगल बांध तालाब, शिवगंगा के चारों तरफ, रूप सागर, गुगली डी, कजरिया कॉलोनी , नोखा बांध, बड़का बांध में कार्य कराया गया है। देवघर नगर निगम के 5 टीम से प्रत्येक दिन 30 लाइट का टारगेट देकर प्रत्येक दिन डेढ़ सौ से ज्यादा लाइट की मरम्मति कराई जा रही है। ईईएसएल के 4 टीम से लगभग 120 लाइट का रिपेयर प्रत्येक दिन कराया जा रहा है।
कंट्रोल रूम 9508112201 और 7004177976 के शिकायत पर प्रत्येक दिन 50 से 60 लाइट का रिपेयर 2 टीमों के द्वारा कराया जा रहा है। शिकायत की संख्या को देखते हुए रविवार को भी टीम से काम कराया जाएगा एवं आवश्यकतानुसार दीपावली छठ को देखते हुए ईईएसएल की टीम भी बढ़ाई जाएगी। सभी मिस्त्री की टीम को गठित कर वार्ड वाइज बनाया गया है।
पिंटू कुमार रमानी 9576 63 1526 वार्ड नंबर 1 से 6 तक का भार दिया गया है। मोहन कुमार राम 9934987671 वार्ड संख्या 7 से 12 तक का भार दिया गया है। कुंदन रावत 8210164177 वार्ड नंबर 13 से 18 तक का भार दिया गया है। रंजय पोद्दार 7209211337 वार्ड नंबर 19 से 24 तक का भार दिया गया है। कमलेश कुमार 7519926416 25 से 30 तक का भार दिया गया है और पवन कुमार रमणी 6201090608 31 से 36 का भार दिया गया है। इसके अतिरिक्त घनश्याम कुमार 8252378263 एवं बबलू कुमार रावत 8539059916 को कंट्रोल रूम का भार दिया गया है।
नगर निगम के पिंटू कुमार सिंह एवं एसएलके दीपू जी 7004853896 को प्रत्येक रात्रि में नाइट पेट्रोलिंग का भार दिया गया है। ताकि रात्रि में यह पता चल सके कि कहां स्ट्रीट लाइट बंद है जिसे दूसरे दिन रिपेयर किया जा सके।



