
Deoghar: चुनाव एलान के बाद जिले के जसीडीह थाना इलाके के टाभाघाट मोड़ के पास शुक्रवार को एफएसटी की टीम ने जांच के क्रम में एक प्राइवेट वाहन से करीब सात लाख रूपये बरामद किया है।

पुलिस रूपये को जब्त कर जांच करने में जुटी है। पुलिस यह जाँच में जुटी है कि यह रूपया कहां और किस लिये ले जाया जा रहा था।

सूत्रों ने बताया कि यह राशि एक पेट्रोल पंप मालिक है। पुलिस रूपये बरामदगी के मामले में जांच करने में जुटी है।


