
Deoghar: नशे की हालत में गाड़ी चला रहे दो लोगों को यातायात थाना की पुलिस ने पकड़कर कुंडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। इस सिलसिले में परिचारी श्याम बिहारी प्रसाद ने कुंडा थाने में लिखित शिकायत की है।

आरोप है कि दोनों नशे की हालत में तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। बताया जाता है कि रविवार की रात पुराना कुंडा मोड के पास चेकिंग किया जा रहा था। इस दौरान उजाला चौक की ओर से एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तालू किस्कु बताया। वह साहेबगंज जिला के बोरियो थाना क्षेत्र के चटकी गांव का रहने वाला है। उसके सांस की जांच की गई तो पाया गया कि वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।

वहीं उसके बाद उजाला चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे टोटो को रोककर उसके चालक के भी सांस की जांच की गई। टोटो चालक कुंडा मोड निवासी कार्तिक राउत भी नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। दोनों को गाड़ी सहित पकड़कर कुंडा पुलिस के हवाले कर दिया गया है
इस सिलसिले में कुंडा थाने में नशे की हालत में गाड़ी चलाने के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।


