
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक के पास अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम सरोज दास है जो कुंडा थाना क्षेत्र के खोरादह का रहने वाला है।

घायल सरोज दास ने बताया कि वह बाजार सामान लेने के लिए आया था। सामान खरीद कर घर वापस जा रहा था। उसी क्रम में बाजला चौक के पास अज्ञात वाहन का चालक धक्का मारकर घटनास्थल से वाहन लेकर फरार हो गया।

उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है।



