
Deoghar: सिविल सर्जन देवघर डॉ रंजन सिन्हा के निर्देश पर तम्बाकू मुक्त युवा आभियान 2.0 के तहत सिगरेट एंव अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के शैक्षणिक संस्थानों के निकट कड़ाई पूर्वक अनुपालन के लिये डॉ मनोज कुमार गुप्ता, जिला कुष्ठ निवारण पदा-सह नोडल पदाधिकारी एनसीडी सेल देवघर के छापेमारी अभियान चलाया गया।

जिसमें देवघर शहरी क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थान यथा देवघर कॉलेज, सत्संग कॉलेज, बाजला महिला कॉलेज,आर एल सराफ विद्यालय, देवघर पब्लिक स्कूल के समीप छापेमारी सह जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय परिसर के 100 गज के दायरे के अंदर तंबाकू उत्पाद बेचने वालो पर कार्रवाई की गयी।

इस दौरान अर्थदंड के रूप में कुल 17 विक्रेताओं से 3000 रूपये फाइन वसूल किया गया एंव कड़ी चेतावनी दी गईं। मौके पर अभिमन्यु दांगी, रवि कुमार सिन्हा, प्रशांत मालवीय, कुमार अभिषेक, रवि चंद्र मुर्मू, आरक्षी चंचल रविदास एंव रामचंद्र प्रसाद यादव उपस्थित थे।


