
Lakhimpur: यूपी के लखीमपुर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक लड़की के साथ तीन लड़कों ने गैंगरेप किया। लड़की की हालत गंभीर है। उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में गैंग रेप की घटना हुई। एक लड़की रास्ते से जा रही थी जब उसे अकेला देखकर तीन दोस्तों ने उसे खींच लिया। इसके बाद एक-एक करके तीनों ने उसके साथ रेप किया। गैंग रेप के बाद लड़की की हालत खराब हो गई।

लड़की की गंभीर हालत देखते ही लड़कों के होश उड़ गए और तीनों वहां से फरार हो गए। लड़की की हालत की जानकारी होते ही लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर हालत में लड़की का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।
वहीं, युवती के साथ गैंगरेप की वारदात की जानकारी होते ही पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करके तीनों को हिरासत में ले लिया। लड़की का बयान भी दर्ज किया जा रहा है। लड़की का इलाज और मेडिकल करवाया गया। मामले में पुलिस जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों का मेडिकल करवाकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है। तीनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



