
Deoghar: देवघर जिले के देवघर-बासुकीनाथ सड़क पर तीर नगर के पास एक अनियंत्रित ऑटो के चालक ने खड़ी ट्रक में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में ऑटो पर सवार दो महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला श्रद्धालु का नाम सुनीता देवी 42 वर्ष, राम कुमारी देवी 35 वर्ष के नाम शामिल हैं। दोनों बिहार के मधुबनी जिला के फूलपरास थाना इलाके के महादेवा गांव की रहने वाली है। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार की देर शाम की बताई जाती है।

परिजनों ने बताया कि आठ लोग पूजा करने बाबाधाम आये थे। देवघर बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद सभी लोग ऑटो से बासुकीनाथ पूजा करने गए थे। बासुकीनाथ से पूजा कर देवघर वापस लौट रहे थे। उसी क्रम में तिरनगर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर एक खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस घटना में दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गए और उसी ऑटो से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ऑटो चालक अस्पताल पहुँचाने के बाद फरार हो गया।


