कोलकाता: नैंसी भाभी के किरदार से जानी जाने वाली अभिनेत्री नंदिता दत्ता और फोटोग्राफर मैनाक घोष की गिरफ्तारी के बाद अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बंगाल पुलिस ने एक और अभिनेता को गिरफ्तार किया है। बंगाल पुलिस ने दमदम इलाके से उक्त अभिनेता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभिनेता का नाम स्नेहाशीष बल बताया गया है। वह भी नैंसी भाभी के साथ अश्लील फिल्मों में किरदार निभाता था।

बता दें कि बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा मामले के बाद कोलकाता में भी डर्टी फिल्म बनाने के मामले का खुलासा हुआ था। अश्लील फिल्में शूट करने और उसे पोर्न साइट पर अपलोड करने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया गया था। आरोपी मॉडल्स ने आरोप लगाया था कि नंदिता दत्ता राज कुंद्रा के ऐप के लिए काम कर चुकी हैं।

कोलकाता पार्नग्राफी फिल्म रैकेट के मामले में अभी तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें सबसे पहले नई मॉडल्स से अश्लील फिल्म कराने के आरोप में नैंसी भाभी के किरदार से जानी जाने वाली अभिनेत्री नंदिता दत्ता और फोटोग्राफर मैनाक घोष को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद इनसे पूछताछ के बाद हुगली जिले से फोटोग्राफर शुभंकर दे को गिरफ्तार किया गया था। न्यूटाउन थाना में उसके खिलाफ धारा 500/509/354B/354C/417/469/370/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें:
- Mahadev App मामले के Mastermind सौरभ चंद्राकर का Oman से प्रत्यर्पण, CBI लेकर आई भारत
- Jharkhand: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म में थाना प्रभारी सहित 15 पुलिसकर्मी निलंबित, तीन गिरफ्तार
- Gumla News: कोबजा गांव में ग्राम सभा का फैसला, ईसाई धर्मगुरुओं के प्रवेश पर रोक
- खड़गे का हमला, ‘भाजपा के जाने से ही बचेगा लोकतंत्र, बिहार-यूपी और महाराष्ट्र की सरकारें ‘वोट चोरी’ से बनीं’
- UP Assembly Election 2027: 2022 में बहराइच की सात सीटों में से चार पर BJP को मिली थी जीत, दो SP के खाते में



