
Deoghar: देवघर के कुंडा थाना इलाके के देवघर-देवीपुर मुख्य सड़क पर स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय कोरियास में श्रावणी मेला को लेकर पुलिस बल के लिये आवासन बनाया गया था। उक्त स्कूल के एक भाग में गुमला जिला के होमगार्ड जवानोंेको ठहराया गया था। दूसरे भाग में बच्चे को पढ़ाया जा रहा था।

मंगलवार को दोपहर को गुमला जिला का एक होमगार्ड का एक जवान नशे में धूत होकर स्कूल के क्लास चार में घूस गया और एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इतने में स्कूल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को 112 नंबर में डायल कर दिया।

सूचना मिलते ही पीसीआर पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची और नशे में धूत छेड़खानी करने वाले गुमला जिला के होमगार्ड बंसत कुजूर को पकड़कर नगर थाना लेकर चली गयी।

पारा शिक्षक ध्रमेन्द्र रवानी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली की आरोपी होमगार्ड का जवान नशे में धूत था और अचानक चौथी क्लास के रूम में जाकर एक बच्ची का हाथ पकड़ लिया और उसके हाथ में 100 का नोट थमाते हुए छेड़छाड़ करने लगा। जैसे ही घटना की जानकारी मिली तुंरत 112 नंबर में पुलिस को सूचना दिया गया।
जानकारी मिलते बच्ची के परिजन सहित काफी संख्या में स्कूल पहुंचे लोग
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन के साथ काफी संख्या में आसपास के लोग जूट गये और हो हंगामा करने लगे। लोगों का कहना था आरोपी होमगार्ड के जवान को उनके हवाले किया जाय। लगभग एक घंटे तक लोग स्कूल के गेट पर जुटे रहे।
लोग स्कूल से पुलिस के आवासन को हटाने की मांग करने लगे। हो हंगामा की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार, कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, यातायात थाना प्रभारी माइकल कोड़ा, नगर थाना के एसआई संदीप कृष्णा, कुंडा थाना के एसआई फकरूद्दीन, एएसआई सिकंदर सिंह सदलबल पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। घटना के कुछ घंटे बाद भी स्कूल में बने उक्त आवासन से सभी जवानों को हटा दिया गया।
मामला हुआ दर्ज
इस घटना को लेकर कुंडा थाना में होमगार्ड जवान बंसत कुजूर के खिलाफ छेड़खानी करने एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।


