
Deoghar : रिखिया थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में हिस्से की जमीन पर कथित तौर पर जबरन तरी खोदकर पीलर खड़ा करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर शिवलाल महतो, मिठु कुमार यादव और पंकज कुमार के खिलाफ रिखिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

शिकायत के अनुसार, 29 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे उक्त तीनों उसके हिस्से की जमीन पर जबरन पीलर खड़ा कर रहे थे। रोकने व मना करने पर आरोपितों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

दर्ज मामले के अनुसार उसे बचाने उसकी गोतनी रीना देवी पहुंची तो उसके साथ भी लाठी से मारपीट की गई। उस समय परिवार के पुरुष सदस्य घर में मौजूद नहीं थे।
आरोप है कि मारपीट के दौरान गाली-गलौज करते हुए कहा गया कि ‘‘कौन बाप को बुलाना है, बुला लो।’’ मामले में यह भी कहा गया है कि उक्त जमीन को लेकर पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है।
पीड़िता ने पुलिस से मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई करने तथा जमीन पर चल रहे काम को तत्काल रोकने की मांग की है।



