
Deoghar: देवघर बाबा मंदिर परिसर में एक महिला श्रद्धालु भीड़ में दबकर बेहोश हो गई जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला श्रद्धालु चंदेश्वरी देवी है जो बिहार के सहरसा के परुषोत्तमपुर की रहने वाली है।

भीड़ में उपस्थित लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उक्त स्थान पर पहुंचकर महिला को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे देखने के उपरांत डॉक्टर के द्वारा इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया।

बताते चलें कि बुधवार को बाबा मंदिर परिसर में भीड़ अधिक थी, श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी। वहीं चंद्रेश्वरी देवी भी खड़ी थी। तभी अचानक भीड़ में दबकर महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद इसकी हालत बिगड़ने लगी, परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।



