
Deoghar: साइबर ठगी गिरोह के सदस्य लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाने में जुटे रहते है। तरह-तरह का प्रलोभन देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते है।

कुछ ऐसे ही झांसे में आकर ठगी का शिकार बनी रांगा मोड़ निवासी सावित्री कुमारी। ठगे जाने के बाद उन्होंने घटना की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराया।

उनका कहना है कि उनके वाट्सएप पर एक अंजान नंबर से एक लिंक आया। उत्सुकतावश लिंक को खोलने के लिए टच किया। लिंक को टच करने के कुछ ही देर बाद उनके अकाउंट से 34 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।
साइबर थाना की पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।



