
Deoghar : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के बाबुपुर गावं में स्थित एक फर्नीचर दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रूपये की संम्पति की चोरी कर ली।

इसे लेकर बाबुपुर निवासी पवन कुमार झा ने थाना में मामला दर्ज कराया है।

दुकान मालिक पवन झा ने बताया कि चोरों ने करीब 1.50 लाख की कीमत का चार मोटर, 24 हजार की कीमत का चार कटर मशीन, दो ड्रील मशीन, दो ग्लेंडर मशीन कीमत लगभग 15 हजार, कारीगर का सारा सामान, एक पलंग सहित 2700 रूपये नकद की चोरी कर ली।
कुंडा पुलिस मामला दर्ज जांच में जुट गयी है।



