
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना पुलिस ने फाइनेंस कर्मी के साथ लूटपाट करने वाले अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम सुधीर कुमार यादव है जो रिखिया थाना क्षेत्र के तरडीहा गावं का रहने वाला है।

उसके निशानदेही पर मनीडीह रिखिया मैदान से भारत फाइनेंनसियल इंक्लूसन लिमिटेड का डायरी का कवर तथा बैठक रजिस्टर का पेज का टूकड़ा बरमाद किया गया। बताते चलें कि बिते 23 अगस्त को फाइनेंस कर्मी सारठ थाना क्षेत्र के रक्सा निवासी सुमन कुमार राय ने लूटपाट को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया था। जिसमें कहा था की तारडीह से भारत फाइनेंस इंफुलेशन लिमिटेड ग्रूप का सप्ताहिक कलेक्शन करके लौट रहा था। उसी दौरान अज्ञात तीन अपराधियों ने बाइक रोककर नकदी, पर्स मोबाइल और कंपनी का टैब को लूट लिया था।


