
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र से हथियार का भय दिखाकर हजारों की संपत्ति लूटपाट करने का मामला सामने आया है। मामला जमुवा नावाडीह गांव की है। घटना को लेकर पीड़ित ने थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात को दिवाकर मंडल व उनके परिवार के सभी सदस्य सोये हुए थे। तभी रात करीब डेढ बजे तीन से चार अपराधी घर की दीवार फांदकर आंगन में घुसे और मुख्य दरवाजा को खोल दिया। जिसके बाद घर के अंदर दस से बारह की संख्या में अपराधी घुस गए और गृह स्वामी दिवाकर मंडल और बीरेंद्र मंडल को बंधक बना कर मारपीट करने लगे। परिवार की महिला सदस्यो की ओर से विरोध करने पर उसे भी धारदार हथियार का भय दिखाकर रूपये की मांग करने लगा।

बताया जाता है कि अपराधियो ने दिवाकर मंडल के घर से सात हजार नगद, एक मोबाइल बीरेंद्र मंडल के घर से बीस हजार नगद और एक मोबाइल दुकान से सात हजार नगद और महादेव मंडल के घर से सात हजार नगद लेकर भाग निकला। घटना के दौरान आसपास के घरों के बाहर लगे बिजली के बल्ब को खोल लिया गया था। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत थाना देकर कार्रवाई की मांग की है।


