
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के अलगजारा गांव में 18 अगस्त कि देर शाम चाकू मार कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

घायल महिला 40 वर्षीय जसीडीह थाना के अलगजारा गावं निवासी मंजू देवी को पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

परिजनों ने बताया कि उसे इलाज के लिए रांची जा रहे थे उसी दौरान बोकारो के पास दूसरे दिन मौत हो गई। बुधवार को महिला का पोस्टमार्टम देवघर सदर अस्पताल में कराया गया।
मृतका के पुत्र ने बताया कि वह 18 अगस्त कि देर शाम को देवघर से मजदूरी कर वापस लौट रही थी उसी क्रम में घात लगाए बैठे गावं के ही तीन लोगों ने पुराने विवाद में चाकू से उस पर हमला कर दिया।
इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका के बेटे ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर गावं के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जसीडीह पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जुटी है।


