
Deoghar: साइबर अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति के खोये मोबाइल से 03 लाख रूपये का अवैध ट्रांजेक्शन कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़ित व्यक्ति बांका जिला के फुलीडुमर कैथा निवासी राजकुमार ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी है।

बताया जाता है कि वह शादी को लेकर सामान खरीदने 20 जून को मधुपुर आया था। उसी दौरान मधुपुर गांधी चौक के पास उसका मोाबइल कहीं गिर गया।

जिसकी शिकायत उसने उसी दिन मधुपुर थाना दे दिया था।
बताया जाता है कि 20-21 जून को उसके खाता से तीन लाख की अवैध निकासी कर ली गयी। बताया कि करीब 75 हजार रूपये यूपीआई के माध्यम से बिमल कुमार नामक व्यक्ति के खाता में ट्रांसफर किया गया है बांकि का रूपये अन्य के यूपीआई में भेजा गया है।
इधर शिकायत लेकर साइबर थाना पुलिस छानबीन मेें जुट गयी है।


