
Ranchi: शनिवार को झारखंड के कई हिस्सों में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार झारखण्ड के रांची, जमशेदपुर और चाईबासा समेत कुछ जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के तेज झटकों के चलते लोगों में दहशत देखने को मिली। जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। हालांकि भूकंप के इन झटकों से अभी तक किसी भी तरह के कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार झारखण्ड के जमशेदपुर, रांची और चाईबासा इलाके में शनिवार को सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं रिपोर्ट की मानें तो करीब 5 सेकंड तक भूकंप का यह जोरदार झटका महसूस किया गया।


