
Deoghar: जिले के बुढेई थाना क्षेत्र के धमनी गांव के पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में आधार कार्ड बनाने पहुंचे एक व्यक्ति को संचालक ने कैंची से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का नाम गुलाम मोहिबुल उर्फ सद्दाम है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बावत घायल गुलाम मोहिबुल उर्फ सद्दाम ने बताया कि वह अपनी मां का आधार कार्ड बनवाने के लिए उक्त प्रज्ञा केंद्र में गया था। वहां पर निर्धारित सरकारी शुल्क से अधिक की मांग संचालक के द्वारा किया जा रहा था। उसने इसका विरोध किया तो संचालक गाली गलौज करने लगा और संचालक अखिल अकलीम ने कैंची से वार कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। उपरांत उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की जानकारी बुढई थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले कि छानबीन में जुट गई है।


