
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी बरमसिया इलाके में स्थित एक घर के छत पर सो रहे तीन छात्र की मोबाइल की चोरी कर ली गई। इसे लेकर तीनों छात्र के द्वारा नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया गया है।

शिकायत देने वाले छात्रों में छोटू कुमार, विपिन कुमार और चंद्रशेखर कुमार के नाम शामिल हैं। तीनों बिहार के जमुई जिले के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के सोनाइया गावं का रहने वाला है। पीड़ित छात्रों ने बताया वे लोग नगर थाना इलाके के कृष्णपुरी बारमसिया में नागेश्वर दास के मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई करते हैं। बिजली कटे रहने की वजह से देर रात को सभी छत पर सोने चले गए।

बताया की नींद में थे उसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा तीनों के मोबाइल की चोरी कर ली गई। इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गई है।


