
Deoghar: मंगलवार की सुबह संथाल परगना वासियों के लिए अच्छी खबर आई। तेजी से इस क्षेत्र के लिए हो रहे डेवलपमेंट में रेलवे और नए काम करने जा रही है। जिससे आने वाले दिनों में यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही हजारों लोगों के लिए रोजगार के नये साधन खुलेंगे।

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया कि “1. आसनसोल- जसीडीह-पटना से दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन तक तीसरी लाइन बनेगी
2.आसनसोल- जसीडीह-पटना स्टेशन तक चौथी लाइन बनेगी
3. भागलपुर -हंसडिहा- दुमका-रामपुरहाट तक दूसरी लाइन
4. जसीडीह व तुलसीटांड स्टेशन के बीच बनेगा फ़्रेट मल्टी मॉडल हब यानि माल ढुलाई का केंद्र इसके बनने से हज़ारों लोगों को रोज़गार मिलेगा।
इसी लाइन पर भागलपुर,हंसडिहा,दुमका व रामपुरहाट में बनेगा रेलवे बाइपास । गोड्डा से भागलपुर जाने वाली,गोड्डा से बासुकिनाथ जाने वाली गाड़ी को अब हंसडिहा या दुमका में इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा । कुल 5 हज़ार करोड़ की लागत से यह बनेगा ।

उन्होंने कहा कि पिछले 75 साल में पिछड़े क्षेत्रों के लिए यदि यह सोच मोदी जी के अलावा किसी प्रधानमंत्री की होती तो ग़रीबी,पिछड़ापन,विस्थापन व पलायन हमें नहीं झेलना पड़ता ।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार”


