
Deoghar: देवघर नगर थाना में मारपीट को लेकर दो मामला दर्ज हुआ है ।

पहला मामला मारपीट कर जख्मी करने को लेकर दर्ज कराया गया है। यह मामला पुरनदाहा निवासी जितू राउत ने दर्ज कराया है। कहा है कि वह सतसंग समाधी के पास स्थित दुकान में कुछ सामान लेने गया था। उसी दौरान सोनू यादव कोरियासा और नितेश राउत राउतनगर अपने चार-पांच साथी के साथ पहुंचा और अचानक गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मारपीट के कम में उसके सिर में गंभीर चोट लग गया। इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

वहीं, जान मारने की नियत से मारपीट करने के आरोप में नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला सीता होटल चौक निवासी सूरज कसेरा ने दर्ज कराया है। कहा है कि वह 15 जून की शाम करीब 8 बजे मिना बाजार सब्जी खरीदने पहुंचा था।
उसी दौरान कूलदीप राउत शंकर लौज, त्रिदेव उर्फ कृष्णा, गुड्डू चौरसिया साकिन टावर चौक, चिंगौड़ी पंडा साकिन भोला पंडा पथ एवं ऑटो चालक पिंटू सहित अन्य तीन चार अज्ञात लोगों ने जबरदस्ती जान मारने की नियत ईंट से हमला कर दिया। शराब की बोतल फोड़कर उसे मारने लगा। जिससे शरीर पर कई जगहों पर गहरा जख्म हो गया। उपरांत उसे टोटो से इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। नगर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।


