
Deoghar: देवघर में बिहार-झारखंड का पहला वीजा फैसिलिटी सेंटर (Visa Facility Center) जल्द शुरू होने जा रहा है। इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने दी है।

सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को देवघर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अक्टूबर-नवंबर में देवघर में बिहार-झारखंड का पहला वीजा फैसिलिटी सेंटर शुरू होगा। अभी तक लोग वीजा बनवाने दिल्ली या कोलकाता जाते थे। लेकिन, अब यह सुविधा देवघर में मिलेगी।

देवघर में अभी छोटे देश जाने के लिए वीजा बनना शुरू होगा। घूमने या पढ़ाई के लिए सिंगापुर, दुबई, थाइलैंड, मलेशिया और बैंकॉक जैसे देशों में जाने के लिए देवघर वीजा फैसिलिटी केंद्र से लोगों को सुविधा मिलने लगेगी।
बता दें कि मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भी वीजा फैसिलिटी सेंटर की सुविधा नहीं है।



