
Ranchi: झारखंड के पलामू जिले पांकी की रहनेवाली एक दस साल की बच्ची के साथ गुजरात में एक दरिंदे ने न सिर्फ दुष्कर्म किया। बल्कि उसे मारा पीटा, चाकू से हमला किया , बच्ची के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल उसे अधमरा कर दिया।ये दरिंदगी पलामू के ही एक विजय नाम के शख्स ने किया है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इसे गंभीरता से लिया। तत्काल ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह गुजरात रवाना हुईं। उन्होंने भरूच में दस साल की रेप पीड़िता से मुलाकात की।

आरोपी पीड़ित लड़की के घर के बगल में ही रहता है और उसके पिता के साथ उसी कारखाने में काम भी करता है।
बताते चलें कि 30 वर्षीय आरोपी विजय पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ललकीमाटी टोला का रहने वाला है। वह 14 साल से भरूच में मजदूरी करता है। पत्नी और दो बच्चे पलामू में ही रहते हैं।
भरूच में ही मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्री दीपिका ने कहा कि पीड़िता की हालत गंभीर है। झारखंड सरकार मामले को लेकर काफी गंभीर है। झारखंड सरकार हर संभव मदद करेगी। जरूरत पड़ने पर पीड़िता को बेहतर ईलाज के लिए एयर लिफ्ट भी कराया जा सकता है।
पुलिस ने आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को लड़की अपने घर के पास खेल रही थी। उसी समय विजय वहां आया और उसे अगवा करके अपने साथ झाड़ियों में ले गया। वहां बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और लड़की की प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया। इससे उसे गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। जख्मी हालत में बच्ची को बड़ोदरा के एसएसजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के पेट व मुंह पर गंभीर जख्म है। स्थिति नाजुक है। पीड़ित बच्ची बार-बार कह रही है कि पड़ोस में रहने वाले विजय ने पहले उसे पत्थर मारा, चाकू मारा, फिर गलत काम किया। पीड़िता के माता-पिता भी मजदूर हैं। वो लोग भी पलामू के पांकी के रहने वाले हैं।
मंत्री दीपिका पांडये सिंह ने भरूच में कहा कि दुष्कर्म की शिकार 10 साल की बच्ची का फिलहाल बडोदरा के एसएसजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रेप पीड़िता, उसके परिवार और डॉक्टरों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है। आगे के इलाज के लिए अगर उन्हें हायर सेंटर ले जाना होगा तो झारखंड सरकार तैयार है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर हम यहां मिले आए हैं। हमारे साथ एडीजी सुमन गुप्ता जी (आईपीएस) और समाज कल्याण विभाग के निदेशक किरण पासी हैं।वहीं कहा कि झारखंड सरकार ने तीन सदस्यीय टीम भेजी है। झारखंड सरकार ने लड़की के परिवार को चार लाख की सहायता दी है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गुजरात सरकार से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला जाए। आरोपी भी झारखंड का है, लेकिन आरोपी कोई भी हो उसे सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने गुजरात सरकार से झारखंड से आने वाले श्रमिकों और उनके परिवार की सुरक्षा की भी मांग रखी है।


