
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पथरौल और कुंडा थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। वहीं एक को निरूद्ध किया गया। ये सभी साइबर अपराधी आम लोगों को झांसे में लेकर फर्जी कस्टमर केयर और बैंक पदाधिकारी बनकर ठगी का काम करते थे।

साइबर डीएसपी राजा मित्रा ने बताया कि एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना पर सभी गिरफ्तार किया गया। बताया कि इनलोगों का जब मोबाइल जांच किया गया तो पूरे भारत वर्ष में ठगी के 17 क्राइम लिंक मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है। इनसबों के पास से 06 मोबाइल और 11 सिमकार्ड बरामद किया गया।

ये गये जेल
जेल गये साइबर अपराधियों में सरोज कुमार दास टंडरी मलमला, कुलदीप दास रूपाबाद दोनों पथरौल थाना और कन्हैया कुमार दास, राजकिशोर दास दोनोें कुंडा थाना साकिन ठाढ़ीदुलमपुर के नाम शामिल हैं।


