
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा पुलिस ने छापामारी कर पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गए अभियुक्त का नाम देवानंद यादव साकिन दोनिहारी है। बताते चलें कि 2 मार्च को कुंडा थाना क्षेत्र के साथ रोड स्थित लालगढ़ के पास सड़क हादसे में अधेड़ महिला की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने मृतक केशव को सड़क पर रखकर काफी हंगामा किया था। जब पुलिस जाम हटाने पहुंची थी तो पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना में कई पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

घटना को लेकर कुंडा थाने में चार मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें 14 नामजद और 25 से 30 अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया था।



