Deoghar: एक नेटवर्क मार्केटिंग में काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक का नाम संजीत कुमार यादव पिता दुर्गानंद यादव है। जो बिहार के मधुबनी जिला के पौनी कलिकापुर का रहने वाला है। वह देवघर के मधुपुर में रहकर एक मशाला कम्पनी में मार्केटिंग का कार्य करता था।

सदर अस्पताल उसे लेकर पहुंचे साथियों ने बताया कि देर रात को अचनाक उसकी तबियत बिगड़ गई। पहले इलाज के लिए मधुपुर स्थित एक अस्पताल में ले गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। उसे एक चार चक्का वाहन से इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद सुबह ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।



