
Deoghar: देवघर जिले की कुंडा पुलिस ने कोरियासा स्थित अटल मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर एवं एएनएम के मारपीट छिनतई करने के मामले में दो अप्राथिमक आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम पप्पू मंडल और उसके पिता राजेन्द्र्र मंडल है। जो कोरियासा मोहल्ला का रहने वाला है। बताते चलें कि 18 मई को कोरियासा स्थित अटल मोहल्ला क्लिनिक में कार्यरत डॉक्टर श्रुती सिंह ने मारपीट एवं छिनतई के आरोप में मामला दर्ज कराया था। कहा था कि उसे और वहां कार्यरत एएनएम पुष्पा कुमारी के साथ एक महिला मरिज के परिजनों द्वारा मारपीट किया गया और क्लिनिक में तोड़फोड़ की गयी।


