
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने चोरी हुए ऑटो को बरामद कर लिया है। वहीं चोरी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम सुभाष यादव है जो जमुई जिला के सिमुलतला का रहने वाला है।

बताते चलें कि ऑटो चोरी होने को लेकर झौंसागढ़ी दु:खी साह लेन निवासी अमित कुमार ने 15 सितंबर को नगर थाना में मामला दर्ज कराया था। मामले में कहा था कि घर के सामने खड़ी ऑटो को किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।

बताया जाता है कि उक्त ऑटो में जीपीएस लगा था। जीपीएस के लोकेशन के आधार पर अमित के परिजन ऑटो को खोजते हुए पहले टेलवा बाजार पहुंचे। वहां दुबारा लोकेशन सिमुलतला, नारगंजो होते झाझा में मिला। इसकी जानकारी झाझा पुलिस को दिया गया। झाझा थाना पुलिस ने बाजार स्थित खलासी मुहल्ला से उक्त ऑटो को बरामद कर लिया और थाना ले आयी। उपरांत देवघर नगर थाना के एएसआई जमशेद आलम झाझा थाना पहुंचे और चोरी हुए ऑटो के साथ लाया।


