
Deoghar: देवघर-चकाई मुख्यमार्ग स्थित बसबुटिया गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह करीब 4 बजे एक स्वीफ़्ट कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें दो बच्चा समेत तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि चालक को नींद लगने से उक्त घटना घटी।

मृतक की पहचान आरा जिला के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा गावं निवासी नागेंद्र कुमार राम के 5 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार एवं पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में की गई है। वहीं एक अन्य मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। जिसे जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि मृतक महिला दुर्घटना के शिकार हुए बच्चों की नानी बताई जाती है।

वहीं घायल की पहचान मृतक बच्चों की मां नेहा कुमारी एवं पिता नरेंद्र कुमार, बबुनी देवी, चालक रोहित कुमार के रूप में की गई है। सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इसके अलावा मृतक के रिश्तेदार मीना कुमारी पति बजरंगी राम , आनंद कुमार पिता छोटू राम जिला रोहतास का इलाज जमुई में किया जा रहा है। जहां मृतक बच्चों की मां का हालत नाजुक बनी हुई है।
इस संबंध में घायल नागेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों का मुंडन कराने आरा से देवघर जा रहा था। देर रात को चकाई स्थित एक होटल में दो घंटे तक आराम किये। उपरांत अहले सुबह देवघर के लिए निकले। रास्ते में इसी दौरान चालक को नींद आ गई और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे यह घटना घटित हुई। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए पहले चकाई रेफरल अस्पताल भेजा गया जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को जमुई सदर अस्पताल और देवघर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


