
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना इलाके के दुलीडीह गावं में जहरीला सांप काटने से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी।

मृतक बच्ची का नाम सुकृति कुमारी है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह वह कॉलगेट लेने के लिये सीढ़ी के नीचे गयी थी। उसी क्रम में उसे एक जहरीला सापं ने डस लिया। जिससे वह बेहोश हो गयी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी।


