
Deoghar : वर्ष 1994 बैच के पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस सेवा में अपने 32 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया। देवघर जिले में वर्तमान में 94 बैच के कुल 12 पुलिस पदाधिकारी पदस्थापित हैं। इनमें दो डीएसपी तथा शेष इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं।

32 वर्ष की नौकरी पूरी होने के अवसर पर सभी पदाधिकारी एक साथ जुटे और सामूहिक रूप से इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को 32 वर्ष की पुलिस सेवा पूरी करने पर बधाई दी और अपने सेवाकाल के इस महत्वपूर्ण पड़ाव की खुशियां साझा कीं।

बताया गया कि देवघर जिले में पदस्थापित 94 बैच के इन पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस सेवा में लंबा कार्यकाल पूरा किया है। वर्तमान में सभी अलग-अलग जिम्मेदारियों पर तैनात रहते हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 32 वर्ष की सेवा पूरी होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ने साथ मिलकर समय बिताया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, मधुपुर एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर रवि कुमार ठाकुर, इंस्पेक्टर केएन सिंह, इंस्पेक्टर देवेश भगत, इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी, इंस्पेक्टर एनके मंडल, इंस्पेक्टर एनपी सिन्हा, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, इंस्पेक्टर केडी झा, इंस्पेक्टर एसके गुप्ता और इंस्पेक्टर राजीव कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। सभी ने सामूहिक रूप से 32 वर्ष की पुलिस सेवा पूरी होने पर खुशी जतायी और एक-दूसरे को बधाई दी।



