
मालदा: मालदा जिले के कालियाचक थाना अंतर्गत पुरातन 16 मील इलाके में एक मकान की पानी की टंकी में चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दंपति व उसकी मां और बेटी पिछली 28 फरवरी से लापता थे। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि हत्या के बाद चार लोगों के शव पानी की टंकी के छिपाकर रखे गए थे। इस मामले में मृतक के एक पुत्र को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया कि जवाद अली, अपनी बुजुर्ग मां एलेक्सन खातून, पत्नी इरा बीबी, बेटी आरिफा खातून और दो बेटे आसिफ और आरिफ के साथ रहते थे। अचानक 28 फरवरी को जवाद, उसकी मां, पत्नी और बेटी 28 फरवरी को लापता हो गए। इन लोगों की काफी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह पानी की टंकी से चार लोगों के सड़े गले शव बरामद किया गया है।

पुलिस ने आसिफ के भाई आरिफ (21) की शिकायत के आधार पर आसिफ को गिरफ्तार किया है। आरिफ ने पुलिस को बताया कि उसके भाई आसिफ ने 28 फरवरी की रात उसके पिता, मां, दादी और बहन की हत्या कर दी। उसने उसे भी मारने की कोशिश की। लेकिन वह बच कर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


