
Deoghar : अलग-अलग स्थानों के रहने वाले तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में विषपान करने से हालत गंभीर हो गयी। तीनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विषपान करने वालों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के झालर निवासी मनमती देवी, सारवां थाना क्षेत्र के गोंदवारी निवासी प्रकाश मंडल तथा जसीडीह क्षेत्र के मालेडीह निवासी लखी कुमारी के नाम शामिल हैं।

बताया जाता है कि तीनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी सदर अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्थानीय थाना को दे दी गयी है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है। हालांकि, विषपान करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।



