
Godda Lok Sabha Seat Election 2024: गोड्डा संसदीय क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी को जुबानी जंग बढ़ा रही है। वर्ड वॉर में सोशल मीडिया का खूब सहारा लिया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे और कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव के बीच सोशल मीडिया जंग जग जाहिर है। ऐसा ही कुछ लेटेस्ट पोस्ट में दिखा जहां प्रदीप यादव के एक पोस्ट करते ही निशिकांत ने लिखा कि अब भाजपा का क्या होगा उनका कपार फटने लगा है।

दरअसल, एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव ने कुछ तस्वीर के साथ फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। सभी ने कहा इस बार घमंड का नाश होगा और मोहब्बत की जीत होगी।” एक और पोस्ट में उन्होंने तस्वीर और नाम के साथ लिखा “आज गोड्डा जिला के निम्नलिखित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना खुला समर्थन मुझे दिया है। सबों ने कहा इस बार अहंकार का नाश होगा, और मोहब्बत की जीत होगी। सभी का कांग्रेस में स्वागत।”

साथ में उन्होंने सभी का नाम भी मेंशन किया जिसमें
“(1) अमित कुमार भगत पूर्व भाजपा किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी गोड्डा
(2) रवि दे पुर्व मंडल सोशल मीडिया प्रभारी सरौनी
(3) सोनू कुमार गुप्ता वर्चुअल प्रमुख पोड़ैयाहाट विधानसभा
(4) रोहित सेन भाजपा पंचायत अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि देवड़ाड
(5) अकेंश कुमार भाजपा कार्यकर्ता महगामा
(6) प्रणव कुमार सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता
(7) मनतोष यादव भाजपा कार्यकर्ता “
का नाम शामिल है।
इसी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए तंज भरे लहजे में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने लिखा ” मेरा तो कप्पार फट रहा है । अब भाजपा का क्या होगा? “
निशिकांत ने आगे लिखा है कि” वैसे इ लोग भाजपा में कब था? यह मोदी की भाजपा है,आपके पार्टी छोड़ने के बाद भी भाजपा 2009 से लगातार लोकसभा गोड्डा जीत रही है, फ़ेसबुकिया नेता बने रहिए। ज़मानत ज़ब्त की तैयारी आपके लिए जनता ने कर दिया है।”


