Ranchi: रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ( Congress candidate Yashaswini Sahay) ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। ज़िला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के समक्ष यशस्विनी ने नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान यशस्विनी सहाय के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित अन्य मौजूद थे। नामांकन कर बाहर निकालने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने कहा कि उन्हें जनता का प्यार और समर्थन मिलेगा। चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल करने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सांसद संजय सेठ को महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य विषयों पर जनता को जवाब देना होगा।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि उनकी बेटी आज से नए जीवन की शुरुआत कर रही है। उनकी बेटी सोशल एक्टिविस्ट रही है, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है । जनता उसे आशीर्वाद देगी। वह पेशे से अधिवक्ता है। झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि पूरे राज्य में इंडी गठबंधन की लहर है। सभी 14 सीटों पर गठबंधन की जीत होगी।
(HS)