Deoghar: इन दिनों सावन का महीना चल रहा है। देवघर में श्रावणी मेला का आयोजन हो रहा है। बड़े पैमाने पर बाबाधाम पहुँच रहे शिव भक्त प्रसाद स्वरूप पेड़ा की खरीददारी कर अपने घर ले जा रहे हैं। इस बीच मोहनपुर के एक पेड़ा दुकानदार के साथ जो वाक्या हुआ वो बिलकुल हैरान करने वाला है।

दरअसल, जिले के मोहनपुर निवासी एक पेड़ा दुकानदार से 40 हजार ठगी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह ठगी पेड़ा दुकानदार राज भाष्कर से हुई है। बताया जाता है कि एक अंजान नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने आपको आर्मी मैन बता 50 किलो पेड़ा का आर्डर दिया। उसके बाद उसे कॉल कर कहा गया कि ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं। दुकानदार ने कहा कि पहले उसे ऑनलाइन रूपये भेजने को कहा और कहा गया कि जितना भेजेगें उसका डबल भेज देंगें।

पहले उसने 20 हजार भेजा तो बताया गया कि यह रूपया नहीं पहुंचा है दोबारा भेजिये। उसने दोबारा 20 हजार ट्रांजेक्शन कर दिया। इसके बावजूद उससे और रूपये ट्रांजेक्शन करने को कहा गया। इतना होने के बाद उसे समझ में आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है।



