
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के जमुआ स्थित पत्थर खदान में एक 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान ओझा जमुआ निवासी रामदेव दास के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर को स्थानीय लोगों ने जमुआ स्थित पत्थर खदान में एक शव को तैरता हुआ देखा। उपरांत जानकारी मिलते ही काफी संख्या में आसपास के गांव के लोग जुट गए। उसके बाद शव को ग्रामीणों ने खदान के पानी से बाहर निकला।

उसके बाद परिजनों ने उसकी पहचान कि। मृतक के पिता रामदेव दास ने बताया कि उसका बेटा दसवीं का छात्र था। बताया कि एक माह पूर्व गावं के ही कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट किया था और जान मारने कि धमकी दी थी।
कहा कि उन्ही लोगों ने मिलकर उसके बेटे कि हत्या कर खदान में जमे पानी फेंक दिया। बताया कि उसका पुत्र मंगलवार की शाम चार बजे के आसपास घर से निकला था।
देर रात घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन करने में जूटे थे कि बुधवार कि दोपहर को उसका शव जमुआ स्थित खदान में पाया गया।
समाचार लिखे जाने तक जसीडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.


