देवघर।
देवघर जिले में पूर्व भारत का सबसे खूबसूरत, भव्य एवं आकर्षक नगर निगम भवन बनकर तैयार हो चुका है।
2017 से इस भवन का निर्माण शुरू हुआ था और अब जाकर नगर निगम का नया भवन बन कर तैयार है। इसे पूरी तरह से अत्यागधुनिक तरीके से बनाया गया है। इसका निर्माण सरकारी बस डिपो की खाली व बेकार पड़ी जमीन पर हुआ है। नगर निगम का ये भव्य भवन लगभग 2 एकड़ जमीन पर बना है। G+5 बिल्डिंग में देवघर मंदिर की खूबियों को भी दर्शाया गया है। भवन परिसर 85000 स्क्वायर फीट बिल्डअप एरिया में है। ये भवन लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
भवन के अंदर सभी अधिकारियों और कर्मियों के लिए उचित व्यवस्था है। सीईओ से लेकर अन्य सभी कर्मियों के बैठने के लिए भी बेहतर ढंग से इंतजाम किए गए हैं।
जल्द ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा नए नगर निगम के भवन का उद्घाटन किया जाएगा जिसके बाद देवघर नगर निगम का कार्यालय शिफ्ट हो जाएगा।