

Deoghar: जिले के कुंडा थाना में चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से धक्का मारकर एक शख्स को जख्मी कर देने का मामला दर्ज किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के कुमरडीह निवासी दिवाकर कुमार के बयान पर दर्ज किया गया है।

दर्ज मामले में पीड़ित का कहना है कि वह अपनी बाइक से बलियाचौकी से घर की ओर जा रहा था। उसी दौरान विपरित दिशा से चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाकर उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया गया।


